#Home Quarantine:राँची में होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करनेवाले सभी 36 लोगों पर एफआइआर किया गया…

राँची।राँची जिला में डीसी छवि रंजन के आदेश पर लॉ एंड ऑर्डर मजिस्ट्रेट अखिलेश सिन्हा ने होम क्वारंटाइन पर भेजे गये करीब 100 लोगों के यहां जांच की।जिसमें 36 लोग घर पर नहीं पाये गये। जिसके बाद होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करनेवाले सभी 36 लोगों पर एफआइआर किया गया।इससे पहले मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की तरफ से सभी डीसी को होम क्वारंटाइन के नियमों का सही तरीके से पालन कराने संबंधी पत्र लिखा गया था।होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन साफ तौर से होता देखा जा रहा था।झारखण्ड में यह पहला मामला है कि एक दिन में होम क्वारंटाइन का पालन नहीं करने 36 लोगों पर एक साथ एफआइआर दर्ज हुआ है।

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

36 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी

हरमू, हटिया, धुर्वा और तुपुदाना क्षेत्र के लोगों पर दर्ज किया गया एफ आई आर

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटेगा जिला प्रशासन।होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर रांची जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन दर्जन लोगों के खिलाफ होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

36 लोगों पर दर्ज किया गया एफ आई आर

दूसरे राज्य से झारखंड या रांची शहर में प्रवेश करने के बाद कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन पर रहने का निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर 36 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया है। यह सभी लोग तुपुदाना, अरगोड़ा, धुर्वा और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आपको बताएं कि उपायुक्त रांची सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर दूसरे राज्य से रांची शहर में प्रवेश करने वाले लोगों के होम क्वॉरेंटाइन में रहने की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम बाहर से आए लोगों के द्वारा दिए गए पते पर जाकर उनके होम क्वॉरेंटाइन में रहने की जांच कर रही है। जिला प्रशासन की टीम जब इन लोगों के घरों पर जांच करने पहुंची तो सभी अपने-अपने घरों से बाहर पाए गए जिसके बाद उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया है। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री अखिलेश सिन्हा ने इन सब के खिलाफ संबंधित थाने में एफ आई आर दर्ज कराया है।

आगे भी जारी रहेगा जिला प्रशासन का सख्त रवैया

होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन का सख्त रवैया आगे भी जारी रहेगा। जो लोग होम क्वारंटाइन का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ाई से जिला प्रशासन निपटेगा।

जानिए किन पर दर्ज हुआ है एफआइआर

जयप्रकाश सिन्हा, अरगोड़ा
अर्चना सिन्हा, अरगोड़ा
अभिषेक राजन, अरगोड़ा
माधव कृष्ण अंशू, अरगोड़ा
संजय कुमार, धुर्वा
संतोष कुमार, धुर्वा
मधुलिका कुमारी, धुर्वा
सुधा कुमारी, धुर्वा
प्रिंस कुमार, जगन्नाथपुर
मो सलमान खुर्शीद, जगन्नाथपुर
फिरोज शाह, जगन्नाथपुर
रितेश कुमार, जगन्नाथपुर
संदीप कुमार, तुपुदाना
जफर खान, तुपुदाना
अशोक कुमार, तुपुदाना
हरिप्रसाद, तुपुदाना
ध्रुव कुमार, तुपुदाना
राम सिंह, तुपुदाना
तिलक सिंह, तुपुदाना
देवशरण, तुपुदाना
राजेश कुमार, तुपुदाना
दिनेश, तुपुदाना
राज लल्लू, तुपुदाना
राजेश कुमार, तुपुदाना
रामबाली, तुपुदाना
गुलाम मोहमद, तुपुदाना
अशरफ, तुपुदाना
अख्तरी, तुपुदाना
उदय प्रताप, तुपुदाना
जुगेश, तुपुदाना
अजय कुमार, तुपुदाना
रामसुंदर, तुपुदाना
काशी सिंह, तुपुदाना
रामकुमार, तुपुदाना
पिंटू, तुपुदाना
रवि कुमार, तुपुदाना