शादीशुदा है,दो ब्च्चों का बाप है ये बात प्रेमिका को नहीं बताया,जब पता चला तो प्रेमिका ने पहले फांसी लगाकर वीडियो भेजा फिर……प्रेमी गया जेल….

राँची।राजधानी राँची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में अरगोड़ा-कटहलमोड़ मार्ग पर स्थित एकलव्य टॉवर ब्लाक-ए फ्लैट 304 में सना परवीन नामक युवती की मौत हो गई थी।युवती जमशेदपुर की रहने वाली सना परवीन राँची में अपने प्रेमी राजीव गुप्ता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।शनिवार की रात में सना की बहन अंजुम परवीन ने पुंदाग थाना में हत्या का मामला दर्ज करायी थी।उसके बाद पुलिस ने प्रेमी राजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। प्रेमी राजीव

जानकारी के अनुसार,शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे युवती ने पंखे में दुपटे से फन्दा लगाकर लटक गई थी।उसके साथ रहने वाले प्रेमी ने आनन फानन में फंदे से उतार कर रिंची अस्पताल ले गया।अस्पताल में डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया।उसके बाद अस्पताल कर्मी ने ही पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलने के बाद शुक्रवार रात में ही हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और पुंदाग थाना प्रभारी फ्लैट में पहुँचकर छानबीन की।युवती का शव कब्जे में लिया और प्रेमी को भी हिरासत में लिया था।

एफएसएल टीम ने जाँच की

शनिवार की सुबह एफएसएल टीम को बुलाया गया।एफएसएल टीम ने जांच की।एफएसएल की टीम ने करीब दो घंटे तक फ्लैट में जांच की।कई नमूने लिया गया।वहीं पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी और परिजन जमशेदपुर से राँची पहुँच गए थे।शनिवार की देर शाम पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था।

मृतिका की बहन ने हत्या का मामला दर्ज कराया

मामले में मृतक की बहन अंजुम परवीन ने पुंदाग ओपी में आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। अंजुम की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है। कि आरोपी ने उनकी बहन सना परवीन को बहला-फुसला कर उसके साथ यौन शोषण किया। बीते शुक्रवार को जब सना ने इसका विरोध किया तो आरोपी राजीव ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद उसे अस्पताल ले गया।

दो साल से रिलेशनशिप में था

बताया जाता है कि राजीव गुप्ता (43) और सना परवीन (22) दोनों जमशेदपुर के परसुडीह का रहने वाला है।दोनों में दोस्ती जमशेदपुर में ही हुआ था।राजीव गुप्ता राँची के अशोक नगर के पास ऑफिस है।जिसमें किसी बैंक का कलेक्शन ऑफिस है।उसी ऑफिस में लड़की भी काम करती है।राजीव और सना करीब दो साल से प्रेम सम्बंध है।दोनों लिव इन रिलेशनशिप में करीब दो साल से हैं।दोनों पति पत्नी के रूप में राँची के फ्लैट में रह रहा था।

शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर की आत्महत्या !

मिली जानकारी अनुसार,युवती को कुछ महीने पहले पता चला कि राजीव शादीशुदा है या फिर दूसरी लड़की से चक्कर है।इसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।इसी दौरान शुक्रवार को सना ने फांसी से लटकता विडीयो बनाकर राजीव को भेजा और कहा कि वो मरने जा रही है।उसके बाद कुछ ही देर में राजीव ऑफिस से फ्लैट में आया तो देखा फन्दे से लटक रही है।उसके बाद उन्होंने दोस्तो को बुलाया और फन्दे से उतारकर रिंची अस्पताल ले गया।लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि राजीव गुप्ता दो बच्चों के पिता है।उसका बेटा बेटी 17 साल से ऊपर के हैं।