हजारीबाग रामनवमी 2026: ड्रोन,जीपीएस और 5000 सुरक्षा बलों के जरिए जुलूस पर होगी निगरानी, तैयारी में जुटा प्रशासन…

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग में रामनवमी को लेकर इस बार पुलिस ने व्यापक तैयारी कर रखी है। 5000 सुरक्षा बलों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी की भी मदद ली जा रही है।ड्रोन के अलावा इस बार जीपीएस का भी सहारा लिया जाएगा।एक जुलूस को एक मंच से दूसरे मंच तक गुजरने में कितना समय लगेगा, इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।महिला सुरक्षा के मद्देनजर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।किसी भी पर्व की सुंदरता और उसकी खूबसूरती सुरक्षा व्यवस्था पर निहित होती है। हजारीबाग का ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस के दौरान लाखों लाख की संख्या में राम भक्त शहर से लेकर गांव तक पहुंचते हैं। 36 घंटे तक जुलूस सड़कों पर रहती है. ऐसे में सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।इस बार रामनवमी में 5000 सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।सुरक्षा के मद्देनजर टेक्नोलॉजी की भी मदद ली जाएगी।

जीपीएस के माध्यम से जुलूस की एक मंच से दूसरे मंच तक पहुंचने की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। अब तक प्रशासन एक मंच तैयार करती थीं, जहां से पूरे जुलूस की मॉनिटरिंग होती थी।इस बार मंच की संख्या बढ़ा दी गई है। हर एक एंट्रेंस पॉइंट के निकट प्रशासन मॉनिटरिंग मंच तैयार कर रहा है।रामनवमी जुलूस में ड्रोन कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है।जामा मस्जिद रोड ही नहीं पूरे जुलूस मार्ग पर जगह-जगह ड्रोन के जरिए जुलूस पर नजर रखी जाएगी।

जिला प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष तैयारी कर रही है। जुलूस मार्ग पर ही दो जगह महिलाओं के लिए कैंप का निर्माण किया जाएगा। जहां महिलाएं आराम कर सकेंगी। उस जगह दो महिला डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।जो विशेष रूप से महिला सुरक्षा का ख्याल रखेंगी। कैंप के पास ही चलंत शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि दोनों महिला कैंप में महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।हजारीबाग जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!