राँची:जाली चेक से निकालने पहुंचा था 8.50 लाख रुपये, बैंककर्मी ने सत्यापन किया ताे पकड़ाया,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित इंडियन अाेवरसीज बैंक में जाली चेक से 8.50 लाख की निकासी करने पहुंचे एक युवक काे गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार काे जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए अाराेपी का नाम पंकज कुमार है अाैर वह हजारीबाग का रहने वाला है। बैंक में चेक देने के बाद जब वहां के कर्मियाें ने सत्यापन किया ताे पता चला कि जाली चेक है। इसके बाद पुलिस काे जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और युवक काे गिरफ्तार कर जेल भेज दी। जेल जाने से पहले पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसके अाधार पर अागे की कार्रवाई की जा रही है।