महाराष्ट्र:ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से काम करे 15 लोगों की मौत,कई लोग घायल, समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ है हादसा….

मुंबई।महाराष्‍ट्र के ठाणे ज‍िले में मंगलवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई जबक‍ि 3 लोग घायल हो गए।वही कई दबे होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था। सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू क‍िया है। पुल‍िस का कहना है क‍ि घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।शाहपुर पुलिस के अनुसार ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई। इस दौरान वहां काम कर रहे 14 लोगों की मौत हो गई जबक‍ि तीन घायल हो गए। यह मशीन समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे फेज के काम में लगी थी।

शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास मंगलवार तड़के एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस और स्थानीय की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के लिए मृतकों के शवों को भी अस्पताल भिजवाया है। जेसीबी और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। घटनास्थल को खाली किया जा रहा है।

छह लोगों के फंसे होने की आशंका
एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिर गई थी। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। अबतक 15 शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं तीन लोग घायल हैं। आशंका है कि अभी भी छह लोग गर्डर के नीचे फंसे हुए हैं।