गैंगस्टर राहुल सिंह का खासमखास की हथियार टेस्टिंग की प्लान को राँची पुलिस ने किया नाकाम..गिरोह के खास कटप्पा और आरडीएक्स सहित तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व गोली बरामद…

 

राँची।राजधानी राँची में दहशत फैलाने और व्यापारियों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश को राँची पुलिस ने विफल कर दिया है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपराधी राहुल सिंह गिरोह के खास कटप्पा सहित तीन मुख्य गुर्गों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ धर दबोचा गया।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिटी एसपी ने कहा कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास अपराधी राहुल सिंह के निर्देश पर हथियारों का आदान-प्रदान करने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटने वाले हैं।सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट की दक्षिणी चहारदिवारी के पास स्थित मैदान और झाड़ियों में घेराबंदी की।यहां से पुलिस ने दो अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा। उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद की गई।

पकड़े गए दोनों अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे राहुल सिंह के आदेश पर राँची में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के बेहद खास सदस्य अश्विनी पर्वता उर्फ कटप्पा को भी गिरफ्तार किया, जो शहर में ही कहीं छिपा हुआ था।गिरफ्तार अश्विनी कुमार पर्वता गिरोह का बेहद महत्वपूर्ण सदस्य माना जाता है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पहले गैंगस्टर अमन साहु और राहुल दुबे जैसे कुख्यात गिरोहों के लिए काम कर चुका है।वर्तमान में वह राहुल सिंह गिरोह का मुख्य सदस्य है।उसका मुख्य काम गिरोह को हथियार उपलब्ध कराना, व्यापारियों के फोन नंबर जुटाना और व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश तैयार करना था।और गिरोह के अपराधियों को उसके काम के आधार पर पेमेंट करना।ये सब कटप्पा ही करता था।पकड़े गए अन्य अपराधियों में पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा और रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आरडीएक्स शामिल है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार कटप्पा ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि हाल के दिनों में राँची के अलग अलग जगहों पर गोलीबारी की वारदात को अंजाम कटप्पा और गिरफ्तार अपराधियों ने दिया था।कट्टप्पा राहुल सिंह गिरोह का खासमखास है।राहुल सिंह गैंग को हथियार भी सफ्लाई करता है।पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल सिंह से 80 लाख रुपये हाल के दिनों में लिया था।और कई अत्याधुनिक हथियार मुहैया कराया था।कटप्पा को हथियार देने पंकज शर्मा भी आया था।इसके बदले आठ लाख पहले ही कटप्पा ने पंकज को दे दिया था।पुलिस सूत्रों के मुताबिक हथियार की टेस्टिंग किसी कारोबारी के आवास,वाहन या ऑफिस में गोलीबारी करने की तैयारी में था।इसके लिए पूरी प्लांनिग बनी थी।लेकिन इसी बीच एसएसपी को गुप्तचरों ने सटीक सूचना दे दी।उसके बाद राँची पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर अपराधियों को दबोच लिया और राजधानी में एक बड़ी वारदात होने से रोक दिया।बताया जाता है है कि गिरोह के कई अपराधी अभी राँची में छुपे हैं जिनकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

error: Content is protected !!