सिमडेगा:सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म,दोनों आरोपी धराया….

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है।बताया जाता है कि छात्रा कोलेबिरा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर अपने लॉज वापस लौट रही थी। इसी दौरान दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की के पिता ने कोलेबिरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर कारवाई की मांग की। आवेदन के आलोक में पुलिस ने कांड संख्या- 67/2022 दिनांक 2/11/2022 भादवि धारा 354/376(3) 34/ एवं पोस्को एक्ट 4/8 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिसे जेल भेज दिया।

गौरतलब हो कि जिले के बानो में एक नाबालिग की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है। इधर कोलेबिरा में एक बार फिर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना से सिमडेगा सहित राज्य के कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जाता है यह घटना मंगलवार रात्रि की है।जब कोलेबिरा स्टेडियम में रात्रि के समय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर कोलेबिरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की अपने लॉज लौट रही थी। नाबालिग छात्रा कक्षा 8 की छात्रा है, जो लॉज में रहकर अपनी पढ़ाई करती थी।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम देखकर वह सुबह 3 बजे अपने लॉज वापस गयी थी। परंतु वहां ताला लगा हुआ था, इसीलिए वह लड़की वापस कार्यक्रम देखने के लिए लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते में राजा प्रसाद और अमित बैठा दोनों कोलेबिरा निवासी हैं। इस कुकृत्य घटना को अंजाम दिया। इधर मामले पर कोलेबिरा थानाप्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपी लड़कों की गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया।
रिपोर्ट:विकास साहू