एक जनवरी को डैम घूमने गई नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म ! पुलिस जांच में जुटी, एक आरोपी धराया..

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।दुष्कर्म की पीड़िता औऱ उसकी सहेली ने पतरातू थाना में इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है। पतरातू थाना में दिए आवेदन में लिखा है कि मैं और मेरी सहेली 1 जनवरी को नया साल के अवसर पर पतरातू डैम घूमने गई थी। शाम को घर लौट रही थी। खैरा मांझी चौक पास टेंपो से उतरी और पैदल अपने घर जा रही थी कि पीछे से दो लड़का पीछा करते आ गए। जैसे ही ऑर्किड स्कूल पास गई वहां पहले से मौजूद दो लड़का खड़ा दिखा। फिर एक लड़का अपाचे मोटरसाइकिल से आया।लड़के हम दोनों को पकड़ने लगे। जबरन कपड़ा खोलकर फेंक दिया।जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।इसमें चार लड़का सहयोग कर रहा था।दो लड़का गला दबाकर जान मारने की कोशिश भी की।बताया कि इसमें से एक लड़की आरोपियों के चुंगल से भाग गई।उसी ने लोगों को घटना की जानकारी दी।उसके बाद लोगों ने एक आरोपी को दबोचा।सभी आरोपी पतरातू थाना क्षेत्र के खटाल के रहने वाले हैं।

पतरातू पुलिस आवेदन के बाद मामले की छानबीन में जुटी है।वहीं ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर दिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।बाकी फरार युवकों की खोजबीन की जा रही है। वही भुईया समाज ने बलात्कारियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की है।समाज के लोग पतरातू थाना पहुंचकर घटना का विरोध किया।