फेसबुक के माध्यम से हुई थी दोस्ती फिर हुई शादी;पत्नी ने पति को दोस्तों के साथ पीटा,पति ने लगाई फांसी…

पलामू।पत्नी की पिटाई से आहत एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक अमन यादव पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के चक का रहने वाला था। शहर के सुदना में सुवंश पाल के मकान में किराए पर रहता था और टेंपू चलाता था। कुछ माह पहले उसने प्रीति नामक युवती के साथ लव मैरिज किया था।जानकारी के मुताबिक,प्रीति से अमन की जान पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। फिर दोनों में नजदीकी बढ़ी और अमन ने प्रीति के साथ घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी कर लिया।

मृतक की माँ संगीता कुंवर ने बताया कि शादी के बाद अमन घर वालों से अलग रहने लगा। तीन दिन पहले अमन की लड़ाई पत्नी के साथ हुई थी।पत्नी ने अपने पहचान के तीन युवकों को घर बुलाया और उनके साथ मिलकर अमन की पिटाई की थी। पति को पिटने के बाद वह घर छोड़कर भी चली गई है। इस बात की जानकारी बेटे ने उन्हें दी थी। पत्नी द्वारा पिटाई से वह आहत था। बुधवार की शाम उसने घर में दुपट्टा से फांसी लगा लिया।

स्थानीय लोगों ने काफी देर से दरवाजा बंद देखा तो शहर थाना को जानकारी दी। पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अमन फंदे पर झूलता हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।