जमशेदपुर:विहिप नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग,गम्भीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,पुलिस छानबीन में जुटी है

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे रनिंग रूम ट्राफिक कॉलोनी में गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे अपराधियों ने बुलेट से जा रहे स्थानीय विहिप नेता बबलू सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।इस फायरिंग में घायल बबलू सिंह गम्भीर रूप से घायल है।जिसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है।बताया गया कि अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाई है।मौके से चार खोखा, एक मिस बुलेट पुलिस ने बरामद किया है।सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी मौके पर पहुंचकर जांच किये हैं।घटना के तुरंत बाद पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची लेकिन अपराधी पुलिस के सामने ही फरार होने में सफल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार बबलू सिंह संजय नगर में जमीन का भी धंधा करते है।गोली उसके पैर और पेट में चार गोली लगी है।उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।क्षेत्र के शराब माफिया दोनों भाइयों संजीत साव और अजीत साव से बबलू सिंह की लंबे समय से रंजिश चल रही थी।इन्हीं दोनों पर गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। बबलू सिंह भी पहले शराब का कारोबार करता था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई में गोली चली है। बबलू सिंह का टीएमएच में इलाज शुरू कर दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।