Ranchi:शादी का झांसा दे,यौन शोषण करने का आरोप,प्राथमिकी दर्ज

राँची।शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सदर थाना में दर्ज हुआ है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोप है कि पीड़िता एक अस्पताल में लैब टेक्निशियन के रूप में कार्य करती है। जिस अस्पताल में वह काम करती है वहां एक युवक सिल्ली निवासी सुभाष महतो इलाज कराने के लिए आता था। इलाज के दौरान ही पीड़िता से उसकी जान पहचान हो गई। पीड़िता का पति से अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर सुभाष ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। उसने यह भी कहा कि वह अपने पति से तलाक ले ले। उसके झांसे में पीड़िता आ गई। एक दिन सुभाष उसके घर आया। फिर उसने जबरन उसके साथ संबंध बनाया। उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और लगातार संबंध बनाने लगा। शादी की बात करने पर वह पीड़िता को हमेशा टाल देता। 30 जून को सुभाष महतो अपने एक दोस्त के साथ पीड़िता के घर जबरन पहुंच गया। उस दिन पीड़िता के पति ने उसे घर पर देख लिया। उसने सवाल किया कि यहां क्या कर रहे है। इस पर दोनों मारपीट करने लगे। फिर पीड़िता के पति ने दोनों को घर के अंदर बंद कर पुलिस को बुलाया और उन्हें पीसीआर के हवाले कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!