Ranchi:बाइक और स्कूटी में भीषण टक्कर,पुलिस जवान सहित दो की मौके पर मौत,एक महिला और एक जवान घायल….

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डिसलरी पुल के पास गुरुवार की देर रात 1.30 बजे एक स्कूटी और बाइक में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में झारखण्ड पुलिस की एक जवान कमल नयन तिवारी और एक अन्य युवक निर्मला तिग्गा शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार,निर्मला तिग्गा स्कूटी से एक महिला के साथ था। वहीं जवान कमल नयन तिवारी अपने एक साथी जवान के साथ बाइक से था। दोनों के वाहन जैसे ही डिसलरी पुल से पहले पहुँचा तेजरफ्तार में दोनों की भिड़ंत हो गया।बाइक स्कूटी में भिड़ंत से चारों गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरे पड़े थे।तभी कोई गाड़ी वाले उधर से गुजर थे उन्होंने चार लोगों को सड़क पर देखकर पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलने पर लालपुर थाना के एसआई सूर्यकांत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुँचे थे।पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए तुरन्त रिम्स भिजवाया। कमल नयन तिवारी पूर्वी सिंहभूम जिला बल का जवान थे। एक आईपीएस अधिकारी का बॉडीगार्ड के रूप में पदस्थापित है।वहीं घायल जवान के बारे में बताया जा रहा है कि राँची जिला बल के जवान हैं और टाइगर मोबाइल में पदस्थापित है।आज शुक्रवार को कमल तिवारी का शव कराया गया।उसके बाद राँची पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई।

इधर स्कूटी सवार के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों किसी होटल में काम करते थे।दोनों ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर जा रहे थे।इसी दौरान घटना हुई है।