Ranchi:घर में घुसकर महिला को मारी गोली,रिम्स में भर्ती,पुलिस जांच में जुटी है….

राँची।राजधानी राँची के कटहल मोड़ के आसपास एक घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी है।गोली महिला के मुंह में गोली लगी है यह घटना शुक्रवार देर रात की है। महिला को देर रात गंभीर स्थिति में रिम्स में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।महिला पुनीता कुमारी लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित बारियातू की रहने वाली है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घायल महिला ने पुलिस को बताया कि उसे गोली उसके प्रेमी ने मारी है।लेकिन महिला ये बता पाने में असमर्थ है कि उसे गोली कहाँ मारी गई है।घर में गोली मारी है या रास्ते में कहीं गोली मारकर प्रेमी भाग गया है।पुलिस जांच में जुटी है।महिला का कहना है वो कटहल मोड़ के आसपास रहती है।इधर पुलिस ने घटना स्थल पर शनिवार की देर शाम में जाकर जांच पड़ताल की है।कटहल मोड़ के पास डीएवी स्कूल के पीछे रामनगर की घटना है।रातू थाना पुलिस जांच में जुटी है।

महिला के नाक को छू कर निकल गई थी गोली:

जानकारी के मुताबिक महिला को राँची के कटहल मोड़ के पास अपराधियों ने गोली मारी थी।हालांकि महिला को गोली लगी नहीं उसके नाक को छूते हुए गोली निकल गई।इससे महिला मामूली रूप से घायल हुई थी।जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था।

error: Content is protected !!