वरमाला के दौरान लड़की-लड़के पक्ष में जमकर मारपीट,दूल्हा मंडप छोड़कर भागा,थाने में हुई शादी…

बिहार के सीतामढ़ी में वरमाला से पहले ही दूल्हा मंडप छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। दरअसल, शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ और लड़का-लड़की पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट से नाराज होकर दूल्हा शादी छोड़कर अपने घर लौट आया।

बताया जा रहा है कि वरमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर बाराती और कुछ स्थानीय युवकों में विवाद हुआ। मामला सुलझ की बजाए और उलझता चला गया और नौबत मारपीट तक आ गई। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते भी दिख रहे हैं। इसके बाद दूल्हा बाराती के साथ वहां से निकल गया।

यह मामला नगर थाना क्षेत्र के भासर मच्छहा गांव का है। जहां 8 दिसंबर को भासर मच्छा निवासी प्रमोद सिंह की लड़की चांदनी कुमारी की शादी सहियारा थाना क्षेत्र घोघराहा निवासी प्रकाश महतो के बेटे गुड्डू कुमार के साथ शादी होनी थी। मारपीट के बाद शादी टूटने के कगार पर थी। दूल्हा कुछ लोगों को लेकर थाने में मामले की शिकायत करने पहुंचा था। पुलिस ने मामले की पड़ताल की, इसके बाद दोनों पक्षों को समझाकर थाने में ही शादी करवाई गई।

स्थानीय उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे। दुल्हन आरती कर रही थी, इस दौरन बाराती पक्ष और गांव के कुछ युवकों के बीच फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ। जब तक लोग इसे शांत करा पाते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी।जिसके बाद लड़का समेत बाराती दरवाजे से लौट गए। वहीं अगले दिन लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंच शादी को संपन्न कराने की बात कही। दोनों पक्ष के लोग तैयार भी हो गए और नई तारीख निकलने में जुट गए।उमेश ने बताया कि समझौता होने के बाद दूल्हा गुड्डू कुमार समेत परिवार के अन्य लोग नगर थाना में मारपीट की प्राथमिक दर्ज कराने पहुंचे। जिसकी जानकारी मिलने पर लड़की के पिता प्रमोद सिंह समेत गांव के लोग थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दोनों में मेल करा शादी कराने की बात कही गई। देर शाम थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करा दी गई।