मछली मारने के दौरान डैम में डूबा,खोजबीन में जुटी पुलिस और ग्रामीण..…

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में मछली मारने उतरा एक युवक डैम में डूब गया है। घटना बुधवार की शाम की है। गुरुवार की सुबह से तिसरी पुलिस और स्थानीय ग्रामीण लापता युवक की तलाश में लगे हैं।खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी है।यह घटना जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कोदईबांक स्थित डैम की है। यहां बुधवार की शाम मछली मारने के क्रम में एक व्यक्ति डूब गया, जिसके बाद से वह न तो अब तक बाहर आया और ना ही उसका शव बाहर निकला है, जिससे लोग उसकी मौत हो जाने का अंदेशा लगा रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह तिसरी थाना पुलिस सहित कई ग्रामीण शव की खोजबीन में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार कोदाईबांक निवासी 35 वर्षीय दुमका टुडू पिता बबुआ टुडू बुधवार की शाम मछली मारने के लिए कोदईबांक डैम आया था, जहां तैरने के क्रम में वह अचानक बीच पानी में डूब गया। मृतक को डूबते देख उपस्थित आस पास के बच्चे उसे बांस के सहारे बचाने का काफी प्रयास किए लेकिन बचा नहीं पाए। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई लेकिन देर शाम हो जाने के कारण किसी ने शव का खोजबीन नहीं किया। इसके बाद इसकी सूचना गुरुवार की सुबह तिसरी थाना को दी गई जिसके बाद तिसरी थाना पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से डैम में मृतक के शव का खोजबीन किया जा रहा है। वहीं व्यक्ति की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।