लॉकडाउन 2-0:धनबाद में देर रात दो गुटों में गोलीबारी,पुलिस जांच में जुटी है।

धनबाद।केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार की रात दो गुटों के बीच विवाद हो गया।दो गुटों के हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई. इस घटना मेंं छह लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है की एक पक्ष के 18 वर्षीय लड़की और एक सनोज नाम के युवक को गोली लगी है.लड़की समेत चार जख्मी लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार कोयला लोडिंग के विवाद में दो गुटों के बीच झड़प की आशंका जताई जा रही है.गोधर काली बस्ती में कोयला लोड करने को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है।गोली चलाने में काली बस्ती के युवक सुकरा राम का नाम सामने आया है.एक पक्ष से सुकरा और दूसरे पक्ष से सनोज के बीच विवाद हुआ था।प्राप्त जानकारी के अनुसार केंदुआडीह थाना क्षेत्र गोधर बस्ती 14 नंबर में कोयला की लोडिंग को लेकर काली बस्ती के मजदूरों के दो गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बुधवार की रात यह विवाद और बढ़ गया.इसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गया.घटना की सूचना मिलने पर रात में मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई. स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया.