देवघर पुलिस के हत्थे चढ़ी हथियार तस्कर रुबिया खातून, घर में छूपाकर रखे दो कट्टा और गोली बरामद

देवघर।झारखण्ड के देवघर पुलिस ने हथियार तस्करी में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है। मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर गांव स्थित महिला के घर छापेमारी कर पुलिस दो देशी कट्टा और चार गोली बरामद किया है।गिरफ्तार महिला का नाम रुबिया खातून बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार बिहार से हथियार लेकर देवघर में बेचने की एसपी को मिली गुप्त सूचना पर मंगलवार सुबह मधुपुर अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।छापेमारी टीम मार्गोंमुंडा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव स्थित रूबिया खातून पति बबलू अंसारी के घर पर छापामारी किया गया। छापेमारी के क्रम में घर में पुवाल में छुपाकर एक थैले से दो देशी कट्टा और चार गोली पुलिस ने बरामद किया।पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि आरोपी महिला बिहार के मुंगेर और जमुई से देशी हथियार लाकर मागोंमुंडा इलाके में खपाती है।महिला बिहार के बड़े हथियार रैकेट से जुड़ी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से मिली जानकारी की जांच में जुट गई है। आरोपी महिला के विरुद्ध मारगोमुंडा थाना (कांड संख्या 33/24) में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस महिला को जेल भेज दिया है।