देवघर:मालकिन ने कराई थी ड्राइवर दिलीप की हत्या,दो महिला सहित तीन गिरफ्तार..

 

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले में बीते रविवार को रिखिया थाना क्षेत्र में दिलीप तूरी नाम के युवक का सिर कटा शव मिला था।जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी उबाल देखने को मिल रहा था।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बैजनाथपुर चौक को जाम कर दिया था। लोगों ने प्रशासन से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। स्थानीय और परिवार वालों के घटना को लेकर आक्रोश को देखते हुए देवघर पुलिस ने दिलीप तूरी के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया है।

इस कार्रवाई को लेकर देवघर पुलिस अधीक्षक सौरव ने बुधवार को जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को रिखिया थाना अंतर्गत ठाड़ी गांव के देवांग बाबा मैदान के पास एक अज्ञात युवक का सिर कटा लाश मिला था।जिसकी पहचान तत्काल नहीं हो पाई थी, लेकिन पुलिस की सघन जांच, फॉरेंसिक टीम की पड़ताल और विभिन्न बिंदुओं पर लगातार की गई कार्रवाई के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की गई. जिसके बाद 48 घंटे के भीतर इस घटना को अंजाम देने वाले बबीता देवी, पायल राउत और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए देवघर एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी प्राण रंजन कुमार, टाउन थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित कई पुलिस आरक्षियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना को लेकर एसपी ने बताया कि इस हत्या को बबीता देवी, पायल रावत और संजीव ने संयुक्त रूप से मिलकर अंजाम दिया है।घटना को लेकर बताया कि मृतक दिलीप तूरी बबीता का ड्राइवर था। ड्राइवर होने के नाते दिलीप तूरी बबीता की सारी जानकारी उसके पुरुष मित्र को देता था, जो बबीता को अच्छा नहीं लग रहा था।

दिलीप तूरी के इसी हरकत की वजह से बबीता ने अपने सहयोगी पायल राउत और संजीव के साथ मिलकर रविवार की देर रात सुनसान जगह पर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।जिसके बाद शव को घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकले। लेकिन पुलिस की तत्परता ने बुधवार की देर शाम तक सभी आरोपियों को पकड़ लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रिखिया थाना के बैद्यनाथपुर निवासी बबीता देवी उर्फ पायल सिंह, पति जितेंद्र सिंह, कुंडा थाना के करनीबाग मोहल्ला निवासी पायल राउत, पिता मनोज राउत और कुंडा थाना के करनीबाग मोहल्ला निवासी संजीव कुमार उर्फ झगरू, पिता नारायण मंडल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो स्कूटी, एक मारुति फॉक्स कार, हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार, मृतक का आईफोन मोबाइल तथा खून से सना काला टोपी बरामद किया है। इसके अलावा तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!