कोरोना अपडेट: सूबे में 1263 नए संक्रमितों की पुष्टि, 1529 हुए स्वस्थ, 3 की हुई मौत

राँची। देश और राज्य में कोरोना का कहर जारी है। झारखण्ड में कोरोना का बढ़त भी जारी है। राज्य में कोरोना का आंकड़ा 62 हजार के पार हो गया। आज 14 सितंबर को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 1263 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आज 1529 की रिकवरी हुई है। और 3 लोगो की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 65 चतरा से 40 देवघर से 106 धनबाद से 54 दुमका से 11 पूर्वी सिंहभूम से 151 गढ़वा से 73 गिरिडीह 107 गोड्डा से 28 गुमला से 46 हजारीबाग से 31 जामताड़ा से 02 खूँटी से 14 कोडरमा से 09 लातेहार से 27 लोहरदगा से 14 पाकुड़ से 02 पलामू से 26 रामगढ़ से 99 राँची से 263 साहेबगंज से 09 सरायकेला से 33 सिमडेगा से 11 पश्चिम सिंहभूम से 42 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 62,737 है, सक्रिय केस 14064 है, ठीक 48112 हुए हैं और मौत 561 हुई है।

राँची से आज 263 पॉजिटिव मिला है वहीं 332 रिकवरी हुई है।

आज कोरोना से केवल जमशेदपुर में 3 मौतें दर्ज की गई है।