कोरोना: झारखण्ड में 1014 नए संक्रमितों की पुष्टि, सूबे में कोरोना से मौत का आंकड़ा हुआ 555

राँची। देश और राज्य में कोरोना का कहर जारी है।झारखण्ड में कोरोना का बढ़त भी जारी है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 61 हजार के पार हो गया।आज 13 सितंबर को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 1014 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 1509 की रिकवरी हुई है।और 11 लोगो की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 07 चतरा से 02 देवघर से 12 धनबाद से 68 दुमका से 12 पूर्वी सिंहभूम से 115 गढ़वा से 24 गिरिडीह 24 गोड्डा से 13 गुमला से 24 हजारीबाग से 36 जामताड़ा से 10 खूँटी से 12 कोडरमा से 26 लातेहार से 18 लोहरदगा से 15 पाकुड़ से 10 पलामू से 25 रामगढ़ से 16 राँची से 399 साहेबगंज से 06 सरायकेला से 61 सिमडेगा से 33 पश्चिम सिंहभूम से 46 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 61474 है, सक्रिय केस 14336 है, ठीक 46583 हुए हैं और मौत 555 हुई है।

राँची से आज 399 पॉजिटिव मिला है वहीं 570 रिकवरी हुई है।

आज कोरोना से मौत हुई है 11. जिसमें धनबाद 1, जमशेदपुर 6, गोड्डा 2, चाईबासा 2 है।