Corona in jharkhand:राज्य में आज 768 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, जिसमें राँची से 314 और जमशेदपुर से 103 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

राँची।देश और राज्य में कोरोना का कहर जारी है।झारखण्ड में भी बढ़त जारी है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 91 हजार के पार है।आज 09 अक्टूबर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 768 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 1158 की रिकवरी हुई हैं,06 लोगों की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 314, बोकारो से 48, चतरा से 5, देवघर से 7, धनबाद से 41, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 103, गढ़वा से 26, गिरिडीह से 10, गोड्डा से 37, गुमला से 19, हजारीबाग से 15, जामताड़ा से 16, खूंटी से 35, कोडरमा से 4, लातेहार से 6, लोहरदगा से 12, पाकुड़ से 1, पलामू से 7, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 5, सराईकेला से 19, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम से 19 है।

झारखण्ड में 91254 पोजिटिव केस, 8819 सक्रिय केस, 81654 ठीक, 781 मौतें शामिल।आज कोरोना से 6 मरीजों की मौत हुई।

राँची से आज कुल 314 पॉजिटिव मिला है वहीं 378 रिकवरी हुई है,3 मौत हुई है।