Corona in Jharkhand:राज्य में आज 340 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,रिकवरी 411 हुई है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना संक्रमितों का कम होना अच्छा संकेत है।लेकिन जिस तरह हर दिन मामले आ रहे हैं उससे चिंता का बिषय भी बना हुआ है।और इसका एक ही उपाय है सावधानी बरतना।तभी कोरोना को जड़ से भगा सकेंगे।झारखण्ड में भी कई जिलों में कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 1,04,239 है।आज 07 नवम्बर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 340 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 411 की रिकवरी हुई हैं।और दो कि मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 86, बोकारो से 31, चतरा से 3, देवघर से 17, धनबाद से 44, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 44, गढ़वा से 8, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 5, गुमला से 9, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 5, खूंटी से 5, कोडरमा से 5, लातेहार से 10, लोहरदगा से 3, पलामू से 18, रामगढ़ से 7, साहेबगंज से 6, सराईकेला से 9, सिमडेगा से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 11 राज्य में कुल आंकड़े 104,239 हुए।

झारखण्ड में 1,04,239 पोजिटिव केस,4,566 सक्रिय केस, 98,776 ठीक, 897 मौतें शामिल।

राँची से आज कुल 86 पॉजिटिव मिला है वहीं 137 रिकवरी हुई है और एक की मौत हुई है।

error: Content is protected !!