Corona in Bihar:बिहार में कोरोना का कहर जारी है,11 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि ,आंकड़ा सात सौ पार..

पटना।बिहार में कोरोना का कहर जारी है।कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बिहार में अब कई जिले कोरोना की चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं।इससे अब सूबे के हालत बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही बिहार में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 707 हो गया है।

11 नए मरीजों के मिलने के साथ ही बिहार में कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 707 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी दी है कि 11 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी मरीज बिहार के खगड़िया जिले में 5 मरीज मिले और बेगूसराय में 4 मरीजों की पुष्टि की गयी है। वहीं बांका में 2 मरीज मिले हैं।