#CORONA BREAKING:झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2339,आज रात 9 बजे तक 45 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

राँची।झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है।आज शनिवार 27 जून को रात 9 बजे तक 45 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें बोकारो से 5, चतरा से 2, देवघर से 1, धनबाद से 1, जमशेदपुर से 10, गिरीडीह से 1, गुमला से 5, हजारीबाग से 3, कोडरमा से 1, राँची से 3, साहिबगंज से 2, सराईकेला से 11, राज्य में कुल आंकड़े 2339 हुए।

आज बोकारो जिला में 6 और नए कोविड-19 केस की पुष्टि हुई है, जिसमे से 05 गोमिया एवं 01 बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-1/बी का रहने वाला है।

आज बोकारो जिला में 6 और नए कोविड-19 केस की पुष्टि हुई है, जिसमे से पांच व्यक्ति गोमिया प्रखंड के हुरलुंग पंचायत का रहने वाला है जो मुंबई से आया था, जिनका उम्र क्रमशः 38, 35,17,14 एवं 10 साल है। ये सभी पांचो इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में थे जबकि एक 29 वर्षीय महिला आज नई दिल्ली से बोकारो पहुंच अपना इलाज के लिए सीधा सदर अस्पताल पहुंची जहां जांच के बाद कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि हुई। ये महिला सेक्टर 1/B की रहने वाली है। सभी को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
अब बोकारो जिला में कुल सक्रिय मामले 15 हो गए हैं। सभी का बेहतर इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य है।

शुक्रवार 26 जून को 29 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।जिसमें हजारीबाग से 5, बोकारो से 1, देवघर से 3, चतरा से 2, धनबाद से 3, दुमका से 3, जमशेदपुर से 2, गिरीडीह से 6, गोड्डा से 1, कोडरमा से 1, पाकुड़ से 1, सराईकेला से 1, राज्य में कुल आंकड़े 2294 हुआ था।