बच्चों के स्नेह ने छुआ सीएम का दिल, सोशल मीडिया पर साझा की भावनाएं

 

राँची।झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोशल मीडिया पर अक्सर राज्य के विकास और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी साझा करते हैं, लेकिन ‘फादर्स डे’ के मौके पर उनका एक और बेहद भावुक और पारिवारिक अंदाज देखने को मिला। इस बार उन्होंने अपने बच्चों के लिए पोस्ट किया है।मुख्यमंत्री ने अपने दोनों बेटों द्वारा उनके लिए विशेष रूप से तैयार किए गए एक हैंडमेड कार्ड और आर्टवर्क की तस्वीर साझा करते हुए दिल छू लेने वाली बात लिखी है।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा “मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मेरे बच्चों का प्यार, उनका विश्वास और उनका स्नेह है. फादर्स डे पर मेरे दोनों बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाया गया यह संदेश और यह आर्ट मेरे लिए अनमोल है. जब बच्चों की भावनाएँ इस रूप में सामने आती हैं, तो मन गर्व, प्रेम और कृतज्ञता से भर उठता है। Thank you, Champs! ❤️”

error: Content is protected !!