माँ छिन्नमस्तिका के दरबार पहुंचीं मुख्य सचिव, राज्यवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की

 

रामगढ़।झारखण्ड की मुख्य सचिव अलका तिवारी शनिवार को रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंची।यहां उन्होंने माँ छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना की। उनके साथ झारखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी भी रजरप्पा मंदिर पहुंचे। मुख्य सचिव ने माँ छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद लिया।उन्होंने माँ छिन्नमस्तिका से राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

मुख्य सचिव को रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सोनू पंडा ने पूजा करवायी। इस मौके पर मंदिर न्यास समिति के सुभाशीष पंडा ने मुख्य सचिव को माँ छिन्नमस्तिका की तस्वीर भेंट की। मौके पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज,एसपी अजय कुमार, एसडीओ अनुराग तिवारी, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।

मालूम हो कि झारखण्ड के रामगढ़ में स्थित माँ छिन्नमस्तिका का पवित्र धाम विश्व का दूसरा सबसे बड़ा प्रसिद्ध सिद्धपीठ है। यहां माता की बिना सिर वाली रहस्यमय प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि रजरप्पा मंदिर में माँ के दर्शन करने मात्र से भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती हैं। यह प्राचीन मंदिर तंत्र साधना के लिए भी जाना जाता है। लगभग 6000 साल पुराने मंदिर में आने वाले भक्तों पर माँ छिन्नमस्तिका अपनी कृपा बरसाती हैं।माँ छिन्नमस्तिका के द्वार से कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता है।

error: Content is protected !!