छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: पहले चरण की वोटिंग शुरू है, सुकमा में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल,बूथ पर सुबह से लंबी लाइनें…

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग के लिए सभी सीटों पर वोटिंग जारी है। 10 सीटों पर सुबह 7 से 3 और बांकी की 10 पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस बीच सुकमा के टोडामर्का में नक्सलियों के IED ब्लास्ट करने से चपेट में आकर CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 19 सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। केवल एक राजनांदगांव सीट भाजपा के पास है। 2018 के चुनाव में दंतेवाड़ा सीट भाजपा के पास थी, लेकिन नक्सली हमले में विधायक की मौत के बाद हुए उप चुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। ऐसे ही खैरागढ़ सीट जेसीसीजे के पास थी, लेकिन उप चुनाव में इस पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। कवर्धा और मोहला मानपुर सीट पर भी अभी कांग्रेस विधायक हैं।कांग्रेस के कब्जे में हैं।