चाईबासा:मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में चलाए जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में घातक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
पिछले दिनों नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इस इलाके में लगातार फॉलो-अप कार्रवाई की जा रही थी।कोबरा 209 बटालियन, जिला पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम जब रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में तलाशी ले रही थी, तब नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा मिला।
सुरक्षाबलों ने मौके से एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन और एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, भारी संख्या में खाली कारतूस और एक एके-47 का खाली खोखा,
पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर और कॉर्टेक्स वायर बरामद किया।

