Breaking@corona:21 मई को कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में मुंबई से लौटे व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से,आज रिपोर्ट में हुई पुष्टि, राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 4

21 मई को कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में मुंबई से लौटे व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से, आज रिपोर्ट में हुई पुष्टि, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 4

राँची।कोडरमा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनती जा रही है। बीते 21 मई को कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में जिस व्यक्ति की मौत हुई है,वो कोरोना संक्रमित था।आज उसकी पुष्टि हो गयी है। आज रिम्स में जो 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट आयी है,उसमें मृतक मरीज का भी सैंपल था। उक्त मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4 हो गयी है।

मृतक मरीज मुंबई से लौटा था ट्रक से मरकच्चो

कोरोना संक्रमण से मृतक मरीज मरकच्चो का रहने वाला है। वह मुंबई से ट्रक से मरकच्चो पहुंचा था। इसके बाद वह करीब सात दिनों तक मरकच्चो के क्वारंटाइन सेंटर में रहा था। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इनके संपर्क में आये लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। वहीं अन्य 10 संक्रमितों के बारे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी प्रवासी और विभिन्न क्वॉरंटाइन सेंटरों में हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9 जयनगर प्रखंड व एक कोडरमा प्रखंड के हैं।

स्वास्थ्य विभाग नये संक्रमितों के ट्रेवल हिस्ट्री और इनके संपर्क में आये लोगों के बारे में पता करने में जुट गई है। वहीं सभी संक्रमितों को कोडरमा के होली फैमिली स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है।इधर,संक्रमितों की बढ़ती तादाद लोगों की चिंता बढ़ गई है।