Breaking:राँची के धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म,चार गिरफ्तार….

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म हुई है।दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार में से चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की बुधवार को धुर्वा डैम घूमने गई थी।इसी दौरान लड़की से एक युवक बातचीत करने लगा इसी बीच युवक का अन्य और तीन दोस्त आ गया।उसके बाद चारों लड़कों की नीयत खराब हुई और डैम के बगल में सुनसुन जगहों पर ले जाकर नाबालिग से बारी बारी से दुष्कर्म किया है।नाबालिग ने जब इसकी जानकारी घर पहुँचकर परिजनों को दी तो परिजनों ने तुरन्त सूचना पुलिस को दी।उसके बाद घटना के करीब तीन से चार घन्टे बीच ही तीन आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया।अन्य की भी गिरफ्तारी सुबह हो गई है।।हलांकि पुलिस इस सम्बंध में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।जानकारी मिली है कि सभी आरोपी और पीड़िता धुर्वा इलाके का ही है।

इस सम्बंध में सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि घटना तो हुई है।पीड़िता के शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।इस सम्बंध में फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।इस मामले में ज्यादा जानकारी अभी नहीं दी जा सकती हैं।