BREAKING:गैंगेस्टर सुजीत अब उगलेगा झारखण्ड के अपराध जगत का राज,राँची पुलिस ने लिया चार दिन के रिमांड पर

रोहित सिंह,राँची

राँची।आज भी सुर्खियों में रहने वाला और जमशेदपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा झारखंड के अपराध जगत का राज उगले गा। सुजीत सिन्हा को राँची पुलिस ने चार दिनों के रिमांड पर लिया है। घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद सुजीत सिन्हा और उसके गुर्गे जेल से लंबे समय से आपराधिक मामलों को जहा संचालित कर रहे है। वही जेल में रहने के बाद भी इसका गैंग बाहर बेहतर और सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहे है। चाहे कारोबारियों से रंगदारी वसूलना हो, किसी की हत्या करवानी हो या फिर आपराधिक गैंग खड़ा करना हो। सुजीत सिन्हा जेल से ही सभी काम करवा लेता है। सुजीत के गुर्गे अब भी रांची, हजारीबाग, चतरा , रामगढ़ लातेहार, धनबाद और पलामू में ठेकेदारों और कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहे है।

सुजीत के नाम पर वसूलने वाले कई गिरोह भी हो गए है तैयार

राँची पुलिस के पास यह भी सूचना है कि सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले कई गिरोह भी कई जिलों में तैयार हो गए है। जो कारोबारियों खासकर कोयला कारोबारी से रंगदारी वसूल रहे है। सुजीत सिन्हा के बारे में रांची पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि यह छोटे-छोटे गिरोह के अपराधियों को हथियार भी सप्लाई करता है और कांड को अंजाम देने के बाद फिर अपने हथियार वापस ले लेता है हाल ही में गिरफ्तार अमन साहू भी यह स्वीकार किया था कि वह सुजीत सिन्हा के लिए काम करता है और सुजीत सिन्हा उसे बड़े-बड़े घातक हथियार उपलब्ध कराता है जिसमें AK47 और इंसास जैसे हथियार भी शामिल है।