Breaking:अमन साहू गिरोह का शूटर शाहरुख अंसारी कांके के बोड़िया से गिरफ्तार,पुलिस कर रही पुछताछ

राँची।राजधानी राँची और लातेहार पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अमन साव गिरोह के शूटर शाहरुख अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है की सोमवार की देर रात कांके थाना क्षेत्र स्थित बोडिया गांव से ज़मानत पर छूटे राजा अंसारी के घर से गिरफ्तार किया है।शाहरुख अंसारी चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, लातेहार और राँची जिले में कारोबारियों से लेवी के लिए गोलीबारी कर दहशत फैलाने का काम करता था।इसी दौरान पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।शाहरुख अंसारी से पुलिस पूछताछ कर रही है।पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लेवी के लिए राँची में कुछ लोगों की हत्या करने में जुटा अमन साव गिरोह का एक अपराधी सोमवार को अपराधी गिरफ्तार हुआ था।

बता दें राँची एसएसपी और लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राँची पुलिस और लातेहार पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अमन साहू गिरोह के अपराधी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस इनके पास से छह देसी पिस्टल, 127 राउंड गोली, समेत कई अन्य सामान बरामद किये थे।गौरतलब है कि राँची और लातेहार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राँची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित महुआटोली में एक अपार्टमेंट में छापेमारी किया गया था।जहां निखिल कुमार के घर में किराए में रह रहा शाहरुख अंसारी और उसका सहयोगी आकाश राय अपार्टमेंट के पीछे के दरवाजे से दीवार फांदकर भागने में सफल हो गया था।

शाहरुख अंसारी के गिरफ्तारी के बाद अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह के द्वारा मीडिया में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है।जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि–मैं अमन साहू गैंग से मयंक सिंह बोल रहा हूं. कल 19 जुलाई को रात्री 11 बजे हमारे गैंग के शूटर शाहरुख अंसारी को रांची /लातेहार /चतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने रांची जिले के कांके स्थित बोडया गाँव से गिरफ्तारी की है. शाहरुख की गिरफ्तारी गैंग के ही एक पूर्व सदस्य और हाल में ही ज़मानत पर छूटे राजा अंसारी के घर से हुई है. पुलिस 24 घंटे में उन्हें सकुशल न्यायलय में पेश करते हुए जेल भेजे और उनके साथ किसी तरह की अनहोनी होती है तो रांची /रामगढ /लातेहार /चतरा / हजारीबाग के समस्त कोयलांचल में कोल माइनिंग और ट्रांसपोटिंग बंद करायी जायेगी और इस दौरान होने वाली घटनाओं की जिम्मेवार पुलिस होगी.