बोकारो:चंद्रपुरा-भंडारीदह रेल ट्रैक पर युवती का शव बरामद, इलाके में सनसनी,जांच में जुटी है पुलिस..

​बोकारो। झारखण्ड के बोकारो जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है,जहाँ चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपुरा-भंडारीदह रेल ट्रैक पर सोमवार सुबह एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के माध्यम से मृतका की पहचान सोनी कुमारी (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के घटियारी गोसाईडीह की रहने वाली थी।

​घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस द्वारा परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से की गई शुरुआती पूछताछ में एक बेहद भावुक करने वाली बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार ​मृतका का शारीरिक और मानसिक विकास सामान्य बच्चों की तरह नहीं था।
​वह पिछले कुछ समय से अक्सर गंभीर अवसाद (डिप्रेशन) में रहा करती थी।


​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। चंद्रपुरा थाना पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और संबंधित लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जल्द ही स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।।

​इस दुखद घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटी की इस तरह मौत से पूरे घटियारी गोसाईडीह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस घटना से मर्माहत है।

error: Content is protected !!