​न चीख सकी, न खुद को बचा सकी:राँची के जोगो पहाड़ पर बेबस युवती से दरिंदगी, तीनों आरोपी गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित जाेगाे पहाड़ पर विक्षिप्त युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले 3 आराेपी काे गिरफ्तार कर रविवार काे पुलिस जेल भेज दी। जेल भेजे गए आराेपी का नाम शनि लाेहरा, विशाल तिर्की और राहुल लाेहरा है। सभी आराेपी मिसिर गाेंदा का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आराेपियाें ने गैंगरेप की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि 27 मई की शाम विक्षिप्त काे पहले बहला-फुसलाकर बरियातू राेड स्थित जाेगाे पहाड़ ले गया। फिर वहां सुनसान जगह पर तीनाें ने मिलकर गैंगरेप की घटना का अंजाम दिया। इसके बाद सभी आराेपी वहां से पीड़िता काे छाेड़कर फरार हाे गए।

विक्षिप्त युवती देर शाम तक जब घर वापस नहीं लाैटी ताे परिजनाें ने खाेजबीन शुरू की। पीड़िता जाेगाे पहाड़ के नीचे बैठी मिली जिसके बाद परिजन लेकर घर पहुंचे। शुरूआत में पीड़िता अपने परिजनाें काे कुछ नहीं बताई लेकिन लगातार परेशान थी। यह देखकर पीड़ित मां काे किसी अनहाेनी की आशंका हुई। विक्षिप्त युवती के साथ बैठकर जब काफी देर तक परिजनाें ने बातचीत की ताे 28 मई काे पूरी घटना की जानकारी दी। 30 मई काे पूरी घटना की जानकारी पुलिस काे दी गई जिसके बाद सभी आराेपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शुरू में लाेकलाज से पुलिस पास नहीं पहुंचे परिजन, खूद से खंगाला सीसीटीवी फुटेज

पीड़ित परिजनाें ने शुरू में लाेकलाज से घटना की जानकारी पुलिस काे नहीं दी। पीड़ित द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर खूद के प्रयास से विभिन्न जगहाें पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। विक्षिप्त के साथ जब 3 युवक जाते हुए दिखाई दिया ताे घटना की जानकारी लाेकल थाने काे दी गई। वहां से पीड़िता काे बरियातू थाना भेज दिया गया जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर सभी आराेपियाें काे गिरफ्तार किया गया।

पीड़िता का हुआ मेडिकल जांच, आराेपी के खिलाफ पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

समूहक दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता काे लेकर महिला पुलिस की टीम रविवार काे सदर अस्पताल पहुंची। वहां मेडिकल जांच कराया गया। इसके अलावा आराेपी काे लेकर पुलिस की टीम घटना स्थल पर भी पहुंची जहां की फाेटाेग्राफी कराई गई। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ विभिन्न जगहाें से साक्ष्य भी जुटाए हैं ताकि सजा दिलाने के लिए उसे काेर्ट में प्रस्तुत किया जा सके।

मुख्य आराेपी काे मुहल्ले के लाेगाें ने पकड़ा, पिटाई कर पुलिस काे साैंपा

पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि विक्षिप्त के साथ हुए गैंगरेप कांड का मुख्य आराेपी शनि लाेहरा है। मिसिर गाेंदा निवासी शनि ने ही विशाल और राहुल के साथ मिलकर विक्षिप्त से गैंगरेप का प्लान बनाया था। शनि के इशारे पर ही विशाल और राहुल जाेगाे पहाड़ तक पहुंचा जिसके बाद सभी ने मिलकर घटना का अंजाम दिया। विक्षिप्त के साथ गैंगरेप किए जाने की जानकारी जैसे ही मिसिर गाेंदा में रहने वाले लाेगाें काे हुई, माेहल्ले के लाेग शनि के घर पहुंच गए। शनि काे सभी ने मिलकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। शनि काे मारकर सिर फाड़ दिया। इसके बाद शनिवार काे उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद रविवार काे जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!