बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को बनाया गया राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य….

 

राँची की पूर्व मेयर व बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनायी गयी हैं।

राँची।बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया है।इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी की गयी।आशा लकड़ा राँची की पूर्व मेयर रही हैं।इनकी कार्यकुशलता व सक्रियता को देखते हुए इन्हें आयोग का सदस्य बनाया गया है।

आशा लकड़ा राँची की पूर्व मेयर हैं। बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री हैं। इसके साथ ही इन्हें पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर गठित 15 सदस्यीय इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी में शामिल किया गया है।बता दें कि हालिया मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद विधायक दल के नेता के चयन को लेकर इन्हें सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।आशा लकड़ा झारखण्ड के गुमला (कोटाम, चुरहू) की बेटी हैं।बीजेपी नेत्री हैं।पार्टी में लगातार इनका कद बढ़ रहा है। अब केंद्र सरकार ने इन्हें रा‍ष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया है।इस नियुक्ति पर लोगों ने इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।