भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक की दिल का दौरा पड़ने से निधन

रांची। कांके विधानसभा से कई बार विधायक रहे रामचंद्र बैठा का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्रदेश की राजनीति में रामचंद्र बैठा का बड़ा कद था। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक दल के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया जाता है कि आज गुरुवार सुबह ह्दय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया।

रांची रिंग रोड स्थित सुकुरहुट्टू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने रामचंद्र बैठा के निधन पर कहा है‍ कि कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र बैठा जी के निधन की दुखद सूचना मिली। उनके निधन से भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। वे सदा जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

error: Content is protected !!