Ranchi:शुक्ला कॉलोनी से डॉक्टर से 1.25 लाख का डायमंड लॉकेट छिन कर बाइक सवार अपराधी फरार

 

राँची।राजधानी शहर में चेन छिनतई की घटना एक बार फिर शुरू हो गई है। डोरंडा थाना क्षेत्र के शुक्ला कॉलोनी में 1.25 लाख रुपए का डायमंड लॉकेट युक्त चेन डॉक्टर से छिन कर फरार हो गए। इस संबंध में डॉ प्रतिमा कुमारी ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 24 मई की वह दिन के 1.50 बजे हिनू से खरीदारी कर अपने घर वापस लौट रही थी। जैसे ही वह शुक्ला कॉलोनी के पास पहुंची बाइक पर सवार दो युवक आए और पीछे से उनके गले से डायमंड लॉकेट युक्त चेन छिन लिया और तेजी से बाइक से भाग निकले। डॉ प्रतिमा ने अपने बड़े भाई को फोन किया तो उनके स्टॉफ ने उन दोनों लड़कों का पीछा भी किया। लेकिन वे तेजी से भाग निकले। दोनों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच था। दोनों ने पल्सर बाइक के नंबर प्लेट पर सफेद पेपर चिपका रखा था। ताकि गाड़ी के नंबर को कोई ना देख ले। छिनतई करने वाले ने सफेद रंग की कमीज पहन रखी थी।