Bihar:प्रेमिका ने प्रेमी की बेवफाई का बदला प्रेमी की दुल्हन से ली,डाल दी आंखों में फेवीक्विक

पटना।बिहार के नालंदा से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर ऐसा काम किया कि लोग सकते में आ गए। बिफरी प्रेमिका ने पह‍ले प्रेमी के नई-नवेली दुल्‍हन के बाल काटे, फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दी। इतना के बाद भी उसका गुस्‍सा शांत नहीं हुआ, उसने दुल्हन को जमकर कूटा भी।

पूरे नालंदा में इस घटना की चर्चा हो रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले आरोपी लड़की और इस लड़के का अफेयर चल रहा था। लेकिन उसने एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में किसी और लड़की से शादी कर ली।

बताया जा रहा है जैसी ही प्रेमिका को प्रेमी की शादी की खबर मिली, वह आपे से बाहर हो गई और सीधे पहुंच गई प्रेमी के घर। वहां पहुंचकर उसने सो रही दुल्हन के पहले बाल काट दिये फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दी। इसके बाद उसने दुल्हन की पिटाई भी की। वो दर्द से चीखने लगी। शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है। वहीं दुल्हन को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना भागन बिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार गांव में पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।