बड़ी खबर :राँची में उत्पाद विभाग पुलिस की कस्टडी में एक युवक मौत !

राँची।राजधानी राँची में उत्पाद विभाग पुलिस की कस्टडी में एक युवक के मौत का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम के रहने वाले धनेश्वर महतो की मेडिका अस्पताल में मौत हो गई।बताया जा रहा है कि धनेश्वर महतो को गुरुवार की सुबह छह बजे के करीब उनके घर से उत्पाद विभाग की पुलिस ने पकड़ा था।उत्पाद विभाग की पुलिस ने उसे उस वक्त पकड़ा था जब वो दूध बेच रहे थे।

तबियत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर गए थे धनेश्वर

जानकारी के अनुसार जिस वक्त उत्पाद विभाग की पुलिस ने धनेश्वर को पकड़ा था,उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ी और वे बेहोश होकर गिर गए थे, फिर भी उत्पाद पुलिस उन्हें घसीटते रही। जिसका वीडियो भी परिजनों के पास है।जब बहुत तबियत बिगड़ी तब उन्हें सदर अस्पताल लाया गया।जिसके बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल से धनेश्वर को मेडिका रेफर किया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने धनेश्वर को किस मामले में पकड़ा था।अब तक इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।इधर युवक को घसीटते एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा।जिसमे तीन चार लोग एक युवक को ले जाते दिख रहा है।