बड़ी खबर: झारखण्ड में 214 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, वायरस ने निगला 7 और जान
राँची। झारखण्ड में कोरोना वायरस महामारी ने पिछले कुछ सप्ताह से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। यहां अब प्रतिदिन औसतन 400 के करीब नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी क्रम में आज 25 जुलाई शनिवार को रात 10 बजे तक सरकार द्वारा जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार 214 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है। नए पुष्टि किये गए 214 संक्रमितों की संख्या के साथ ही राज्य संक्रमितों का आंकड़ा 7841 हो गया है। राज्य में फिलहाल 4237 सक्रीय मामले है तो 3521 रिकवर भी होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। आज शनिवार को सूबे में कोरोना वायरस के चपेट में आने से 7 की मौत भी हुई है। राजधानी राँची में 2, सिमडेगा में 1, जमशेदपुर में 2, धनबाद में 1 और एक मौत रामगढ़ जिले में दर्ज की गई है। इसी के साथ झारखण्ड में कोरोना से मौत का आंकड़ा 83 हो गया है।

शनिवार 25 जुलाई को इन जिलों से कुल 214 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। धनबाद से 3, सिमडेगा से 1, देवघर से 1, पूर्वी सिंहभूम से 5, गिरिडीह से 4, हजारीबाग से 5, रांची 127, पलामू से 26, रामगढ़ से 6, गढ़वा से 4, सरायकेला से 27, पश्चिम सिंहभूम से 5 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
राँची से आज इन जगहों से मिले कोरोना मरीज: धुर्वा, हिंदपीढ़ी, इटकी रोड, बजरा, कडरू, बुकरू कांके, हरमू, बुंडू, तिरिल रोड कोकर, रातू रोड, हिंदपिड़ी,बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, डोरंडा, सदर अस्पताल, पथलकुदवा, न्यू मधुकम, चुटिया, तुपुदाना, हुलहुंडू, चंदवे, लगुटुआ, कटहल मोड़, सिरमटोली, मोरहाबादी, हिनू, लालपुर, पतरा टोली कांके, नामकुम, सैनिक कॉलोनी, ओरमांझी, हटिया एवं अन्य जगह से…