BIG BREAKING:हजारीबाग से मिला एक कोरोना पॉजिटीव,राज्य में कुल 157 हुई।

राँची।हजारीबाग से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटीव पाया गया है।मरीज हजारीबाग जिले का रहने वाला है जो किसी दूसरे राज्य से लौटा है।वह बाहर से लौटे प्रवासी मजदूरों में से एक है।इसे मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के 157 मामले हो गये हैं।

झारखण्ड में कोरोना पॉजिटीव बढ़ता जा रहा है।शनिवार को दो धनबाद से मिला था है।राज्य में कुल 157 हो गई है।

झारखण्ड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले

31 मार्च : राँची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

2 अप्रैल : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

5 अपैल-बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

6 अप्रैल- राँची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

8 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11 अप्रैल: हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13 अप्रैल: राँची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14 अप्रैल: राँची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15 अप्रैल : राँची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16 अप्रैल: धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17 अप्रैल: राँची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18 अप्रैल: राँची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19 अप्रैल: राँची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1देवघर 1की पुष्टि।

22 अप्रैल : राँची के हिंदपीढ़ी के 3,गढ़वा का 1 कोरोना की पुष्टि हुई.

23 अप्रैल:राँची के हिंदपिड़ी से 6 और बेड़ो से एक कि पुष्टि हुई ।

24 अप्रैल:देवघर से एक राँची के हिंदपिड़ी से 2 की पुष्टि हुई।

25 अप्रैल:राँची के हिंदपीढ़ी 3 कांटाटोली नेता जी नगर 1 में और पलामू के लेस्लीगंज 3 पॉजिटीव मिला है।

26 अप्रैल:राँची में 6 जिसमे हिंदपिड़ी 4 पिस्का मोड़ 1 लोवाडीह 1 है।और राँची से 7 गढ़वा से 2 मिला जामताड़ा से एक,कुल 16

27 अप्रैल:राँची 20 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई है।जिसमे हिंदपिड़ी सही कई इलाको में से है।

28 अप्रैल:राँची के हिंदपिड़ी से 2 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई।

29 अप्रैल:राँची हिंदपिड़ी से 1 जामताड़ा से 1 की पुष्टि।

30 अप्रैल:राँची के हिंदपिड़ी के 2 एक रिम्स से और एक गोड्डा से पॉजिटीव की पुष्टि।

01 मई ; दो राँची से एक हिंदपिड़ी एक पुंदाग से महिला है

02 मई ; देवघर से दो कोरोना पॉजिटीव मिला

5 मई: राँची से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले। आज कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मिले।

6 मई ; राँची से दो कोरोना मरीजों की पुष्टि।एक हिंदपिड़ी दूसरा रिम्स का है।

7 मई: 5 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि टोटल 132 हुई है।

8 मई:राँची से एक मुम्बई से आया व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटीव।वहीं गढ़वा से 20 कोडरमा से 2 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई।टोटल 22+1

09 मई:धनबाद से 2 कोरोना मरीज

10 मई:हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटीव टोटल 157