BIG BREAKING:फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। 34 साल के सुशांत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है..

मुम्बई।फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। 34 साल के सुशांत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। बांद्रा स्थित अपने घर में वो अकेले रहते थे। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। सुशांत काफी लंबे समय से थे तनाव में थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं गया है। बहुत समय से पार्टी और मेन स्ट्रीम में दिखाई नहीं दे रहे थे। कुछ दिनों पहले उनकी एक्स मैंनेजर ने भी खुदकुशी कर ली थी।

आपको बता दें कि सुशांत ने शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के शो से अपना करियर शुरू किया था। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। जी टीवी के मशहूर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से सुशांत सिंह राजपूत ने घर-घर में पहचान बनाई थी। ‘पवित्र रिश्ता’ के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखकर साबित किया कि वे एक वर्सेटाइल आर्टिस्ट थे।

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, काई पो चे और छिछोरे जैसे कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने छोटे से करियर में खास छाप छोड़ी थी। फिल्म एमएम धोनी में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।