#BIG BREAKING:झारखण्ड में कोरोना का कहर आंकड़ा 3018,आज 141 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है,विधायक,पत्रकार आर्मी जवान,पुलिस और चोरी के आरोपी भी पॉजिटिव पाएं गए हैं।

राँची।झारखण्ड में फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है।मंगलवार 07 जुलाई को रात 9 बजे तक 141 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।जिसमें जमशेदपुर से 44,,राँची से 20,पलामू से 2,लोहरदगा से 3 ,हजारीबाग से 6,देवघर से 1,धनबाद से 25,गढवा से 1,लातेहार से 1,सिमडेगा से 1,रामगढ़ से 28 ,देवघर 3,हैं राज्य का आंकड़ा 3018 हो गया है।

राँची से 20 कोरोना पॉजिटीव में से हिंदपिड़ी से 2 पुलिस कर्मी,महिला थाना से 2,मलेट्री अस्पताल नामकुम 8 ,दो मेदान्ता के कर्मी,आईआरबी धुर्वा 1 और रिम्स 3 अन्य है।

धनबाद में 93 पत्रकारों ने कोरोना टेस्ट कराया था। जिसमे 55 की रिपोर्ट आई, 23 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर है वहीं एक विधायक कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं।

07 जून मंगलवार शाम 6 बजे हजारीबाग से 06 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. इन मरीजों में एक चोर भी शामिल है चोर का रिपोर्ट पॉजिटिव आने से शहर के दो थानों में हड़कम्प मच गया है।शहर से कोर्रा व सदर थाना को सील कर दिया गया है।

इससे पहले आज राँची से 02 और नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें से एक 22 वर्षीय युवक है जो राँची के मेदांता अस्पताल का कर्मी है।वहीं दूसरा संक्रमित गुलमोहर अस्पताल में भर्ती एक मरीज है. यह मरीज बिहार के गया निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग है।इन दोनों की कोरोना जांच निजी लैब में हुई थी।

वहीं अब तक 2045 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और 20 लोगों की मौत हो चुकी है. वर्तमान में 750 एक्टिव मामले हैं।

बता दें कि 06 जुलाई सोमवार को सूबे में 62 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. इनमें जमशेदपुर से 24, राँची से 10, चाईबासा से 05, सरायकेला से 04, हजारीबाग से 04, धनबाद से 04, चतरा से 03, कोडरमा से 02, लोहरदगा से 02, लातेहार से 01, बोकारो से 01, देवघर से 01 और पलामू से 01 मरीज शामिल थे. इन नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या 2877 हो गयी थी।