#JHARKHAND:1करोड़ के ईनामी नक्सली असीम मंडल दस्ते का सक्रिय सदस्य,एक लाख ईनामी नक्सली सुभाष मुंडा गिरफ्तार..

जमशेदपुर।झारखण्ड के घाटशिला में एक करोड़ की ईनामी नक्सली असीम मंडल दस्ते के सक्रिय सदस्य एक लाख के ईनामी सुभाष मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना के आधार पर एसपी गुलशन तिर्की और घाटशिला एसडीपीओ राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुभाष मुंडा को गालुडीह थाना क्षेत्र के फुलझोर से गिरफ्तार किया.

वर्ष 2007 में नक्सली संगठन से जुड़ा था सुभाष मुंडा:-

गिरफ्तार हुए नक्सली सुभाष मुंडा वर्ष 2007 में नक्सली संगठन से जुड़ा था.इसके बाद उसने एक के बाद एक घटना का अंजाम दिया. सुभाष मुंडा के ऊपर झारखंड के अलग-अलग थाने में करीब 9 मामले दर्ज हैं.

असीम मंडल दस्ते का था सक्रिय सदस्य:-

सुभाष मुंडा हार्डकोर नक्सली असीम मुंडा के दस्ते का सक्रिय सदस्य था. सुभाष मुंडा के ऊपर झारखंड पुलिस के द्वारा एक लाख का इनाम रखा गया था.जमशेदपुर पुलिस को लंबे समय से नक्सली सुभाष मुंडा की तलाश थी.इसी दौरान मंगलवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुभाष मुंडा को गिरफ्तार कर लिया.