#BIG BREAKING:झारखण्ड में टूटे सारे रिकार्ड 3218 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,राज्य का आँकड़ा 41 हजार पार ..

jharkhand

राँची।झारखण्ड में कोरोना बिस्फोट हुआ है।आज 31 अगस्त को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 3218 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 695 की रिकवरी हुई है।और 7 लोगो की मौत हुई है

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 05 चतरा से 103 देवघर से 43 धनबाद से 153 दुमका से 29 पूर्वी सिंहभूम से 630 गढ़वा से 57 गिरिडीह 77 गोड्डा से 47 गुमला से 147 हजारीबाग से 170 जामताड़ा से 49 खूँटी से 07 कोडरमा से 245 लातेहार से 96 लोहरदगा से 98 पाकुड़ से 54 पलामू से 127 रामगढ़ से 162 राँची से 292 साहेबगंज से 121 सरायकेला से 227 सिमडेगा से 69 पश्चिम सिंहभूम से 210 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 41656 है, सक्रिय केस 14096 है, ठीक 27143 हुए हैं और मौत 417 हुई है।

कई विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

भाजपा के पांकी और खूँटी के विधायक पॉजिटिव पाए गए हैं।कांग्रेस के बड़कागांव के विधायक और माले के बगोदर विधायक पॉजिटिव पाए गए हैं।

राँची से आज 292 पॉजिटिव मिला है वहीं 95 रिकवरी हुई है।कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि डोरंडा, रातू रोड, धुर्वा, मोरहाबादी और बरियातू से हुई है।

आज को मौत हुई है 07 जिसमें पूर्वी सिंहभूम 06,धनबाद 1 0, दुमका पाकुड राँची 0,पलामू 0,चाईबासा 0 है।