Big Breaking:राजधानी राँची में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला,गोलीबारी में 4 घायल

राँची।राजधानी राँची के पॉश इलाके में दो गुटों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी हुई जिसमें चार लोग लोग घायल हो गए है।यह घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मेकॉन कॉलोनी से निकले वाले गेट नियर सेटेलाइट चौक के पास हुई है।जहां रास्ते को लेकर हुए में दो गुटों के बीच झड़प हो गई।विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के द्वारा गोलीबारी की गई।जिसमें चार लोग घायल होने की खबर है।घायल व्यक्तियों में हिमांशु विमलेश,कमलेश और संजय शामिल है।

गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर कई थाना की पुलिस और पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे हुए हैं पुलिस ने मौके से गोली का साथ खोखा बरामद किया है।वहीं भारी संख्या में पुलिस बल पहुँची हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मेकॉन सेटेलाइट गेट के पास स्थित संजय स्वीट के मालिक संजय और वहां के स्थानीय निवासी चितरंजन, निर्भय व रवि रंजन नामक व्यक्तियों में रास्ते को लेकर विवाद था।इसी को लेकर शुक्रवार की शाम विवाद हुआ था. इसी दौरान शनिवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने गोलीबारी शुरू कर दी।जिसमें तीन से चार लोग घायल हो गए हैं। चितरंजन,निर्भय और रवि रंजन पर गोलीबारी करने का आरोप है।चितरंजन, निर्भय और रवि रंजन फिल्टर पानी के कारोबार से जुड़े हैं।वहीं गुस्साए लोगों ने करीब एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की है।

इधर गोलीबारी की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की है।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज कर लोगों को भगाया. घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. मौके पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।

इधर सूचना है दो लोगों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।चितरंजन और सूर्योदय को गिरफ्तार किया है।जिससे गोली चला है ।उस हथियार को भी बरामद कर लिया है।