राँची:चाय पीने के साथ दोस्ती हुई,साथ हजारीबाग ले गया, शॉफ्ट ड्रिंक पिला नशे में धूत किया,कार,मोबाइल व पैसे लेकर फरार

राँची।चाय की दुकान पर दोस्ती हुई। साथ हजारीबाग गए, फिर शॉफ्ट ड्रिंक पिला नशे में किया और कार, मोबाइल व नगद पैसे लेकर फरार हो गया। उक्त घटना धुर्वा टंकी साइड रहने वाले विपिन कुमार सिंह के साथ घटी। इस संबंध में विपिन कुमार सिंह ने 15 अप्रैल को लोअर बाजार थाना में शीतल नाम के युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 12 अप्रैल को विपिन कुमार सिंह अपनी कार से पटेल चौक के पास चाय पी रहे थे। उसी दौरान करीब 4 बजे उनकी मुलाकात एक शीतल नाम के व्यक्ति से हुई। उसने बताया कि उसे कल हजारीबाग जाना है। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर आदान प्रदान किया। फिर 13 अप्रैल को उसने फोन कर विपिन सिंह को कांटाटोली स्थित मंगल टावर ते पास बुलाया। दिन के चार बजे वे लोग मंगल टावर के पास से हजारीबाग के लिए निकले। शाम सात बजे दोनों हजारीबाग स्थित गांधी मैदान पहुंचे। वहीं पर शीतल नाम के व्यक्ति ने विपिन सिंह को शॉफ्ट ड्रिंक लाकर दिया। अमूल कूल पीते ही विपिन सिंह को नशा हो गया। क्योंकि उसमें कुछ मिलाया हुआ था। इसके बाद उसने विपिन सिंह का पर्श, मोबाइल, पांच हजार रुपए नगद और उनकी कार लेकर फरार हो गया। जब उन्हें होश आया तो वे पाए कि सड़क पर किनारे पड़े हुए है। इसके बाद वे लौट कर रांची आए और उक्त शीतल नाम के व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर से उसकी खोजबीन कर रही है। हालांकि उसके बारे में अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है।