बीडीओ सोमा उरांव ने तुड़वाया किसानों का अनशन, धान क्रय केंद्र खोलने का दिया आश्वासन

अमित कुमार सिंह, डंडई। गढ़वा केे डंंडई प्रखण्ड मुख्यालय के प्रांगण में धान क्रय केंद्र खोलने को लेकर पिछले दो दिनों से अनशन पर बैठे किसानों का एसडीओ के लिखित आश्वासन के बाद बीडीओ सोमा उरांव ने अनशन पर बैठे किसानों को जूस पिलाकर रात्रि के लगभग 7:00 बजे अनशन समाप्त कराया। आवेदन में बताया गया है कि डंडई प्रखंड के किसानों को इस वर्ष मेराल प्रखंड के तेनार गोदाम से धान की खरीदारी किया जाएगा। इस बात पर किसानों ने सहमति जताते हुए अनशन को समाप्त करने का निर्णय लिया।

इस दौरान कन्हैया प्रजापति ने कहां कि हम लोग ने पिछले वर्ष भी डंडई में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग किया था। तो उस समय भी अधिकारियों के द्वारा मेराल गोदाम से धान की खरीदारी करने की बात कही गई थी और इस वर्ष भी धान क्रय केंद्र खोलने की मांग किसानों के द्वारा किया गया तो फिर से उसी बात को दोहराया गया।

किसानों के द्वारा बताया गया कि डंडई प्रखंड में पिछले कई वर्षो से गोदाम बनकर बेकार पड़ा हुआ है और धान क्रय केंद्र खोलने में अधिकारियों को कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। इसके बाद भी धान क्रय केंद्र खोलने में अधिकारियों के द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि 72000 जनसंख्या पर एफसीआई के माध्यम से धान क्रय केंद्र नहीं खोलना एक चिंता का विषय है।