राँची:नाबालिग से छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास,आरोपी को पहले जमकर लोगों ने धुनाई किया फिर पुलिस के हवाले किया

राँची।अरगोड़ा थाना की पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी व दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गंगा मुंडा है और पुंदाग के पीपरटोली का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी गंगा ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग आरोपी के घर के पड़ोस में रहती थी। प्रति दिन आरोपी उसे अश्लील इशारे और गंदे कमेंट किया करता था। हालांकि, नाबालिग उसे अंकल बोलती थी। इसके बावजूद वह उसे परेशान किया करता था। लेकिन नाबालिग बदनामी के डर से किसी को यह बात नहीं बताती थी। बीते रविवार को वह अपने घर के पीछे चापानल के पास अकेले खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी उसके पास पहुंचा। अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती करने लगा। नाबालिग ने शोर मचाया। घर के लोग बाहर निकले और आरोपी की जमकर धुनाई की। इसके बाद अरगोड़ा पुलिस को सौंप दिया। मामले में नाबालिग के बयान पर आरोपी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।