राँची के धुर्वा डैम में कूदे विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर, प्रत्यक्षदर्शी बोले-कल दोपहर से थे लापता..

​राँची। राजधानी के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब झारखण्ड विधानसभा के एक कर्मचारी का सामान लावारिस हालत में डैम किनारे मिला। जांच में सामने आया कि विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर ने डैम में कूदकर अपनी जान दे दी है।

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुलंद अख्तर (जिनके पिता कासीम अंसारी डोरंडा कॉलेज के पूर्व कर्मचारी रहे हैं) झारखण्ड विधानसभा में कार्यरत थे। वे बुधवार दोपहर करीब 1 बजे राज्य के एक मंत्री के यहाँ से निकले थे। शाम तक जब वे घर नहीं पहुँचे, तो परिजनों को कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को डैम के फाटक के पास उनकी गाड़ी, चप्पल और बरसाती (रेनकोट) मिली, जिसके आधार पर उनके डैम में डूबने या कूदने की आशंका जताई गई।

NDRF की टीम चलाएगी सर्च ऑपरेशन

स्थानीय नागरिक के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को सूचित किया गया। एनडीआरएफ की टीम मुख्यालय से रवाना हो चुकी है और मौके पर पहुँचकर शव की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगी।पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने और विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

error: Content is protected !!